वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में के छात्र से जाति पूछकर मारपीट का मामला सामने आया है। एमए हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र की तहरीर पर लंका पुलिस ने समाजवादी छात्रसभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव पर केस दर्ज किया है।प्रशांत मिश्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार को 11.45 बजे वह क्लास करने विभाग में गया था। इस दौरान हिमांशु यादव ने उससे उसकी जाति और कोर्स पूछा। जाति बताने के बाद आरोपी ने मनुवादी और जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवीवी में कैद हो गई है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...