बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के सौरी गांव में श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ अभिषेक ने कृष्णलीला की कथा सुनाया। उन्होंने कहा कि मानव के आधुनिक जीवन में कृष्ण की लीलाओं की प्रेरणाप्रद और उपयोगी है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान जाति-पात नहीं देखते हैं। वे भेदभाव से ऊपर हैं। ईश्वर सिर्फ प्रेम व भक्तिभाव से विदुर के घर साग खा लेते हैं। उन्होंने ने बताया कि आज के भारतीय परिदृश्य में भगवान कृष्ण द्वारा की गई लीलाएं कल्याणकारी साबित हो रही हैं। अभिमानी कंस अपनी मृत्यु के भय से अपने सगी बहन माता देवकी व वासुदेव पर जेल में अत्याचार किया। वहीं, शिशु का जन्म लेते हि उन्हें हत्या करने पर विवश कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.