जाति का नाम नहीं सुधारा तो होगा आंदोलन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आधुनिक जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक सोमवार को मिठनपुरा स्थित एक होटल सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर बिहार सरकार ने भूमिहार ब्राह्मण जाति के नाम से छेड़छाड़ की और इसमें सुधार कर पुन: भूमिहार ब्राह्मण नहीं किया तो पटना से लेकर दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा। पार्टी सर्वप्रथम मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के बयान की निंदा की गई। सरकार के भूमिहार ब्राह्मण के प्रति नकारात्मक रुख से भूमिहार ब्राह्मण समाज आक्रोशित है। इस तरह किसी जाति की अस्मिता से खिलवाड़ करना सरकार को कहीं भारी न पड़ जाए। यह भी पढ़ें- राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.