गोपालगंज, मार्च 7 -- कुचायकोट, एक संवाददाता सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नए नियम लागू किए हैं। नए नियमों के तहत अब आवेदकों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने होंगे। इससे फर्जी प्रमाण पत्र बनने की संभावना पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।जानकारी के अनुसार जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय आवेदक को अपने परिवार से संबंधित खातियान, जमीन से संबंधित दस्तावेज, राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा फोटो की प्रति देना अनिवार्य होगा। संबंधित विभाग का कहना है कि इन दस्तावेजों के आधार पर आवेदक की पहचान और निवास की पुष्टि आसानी से की जा सकेगी। अधिकारियों के अनुसार कई बार बिना पर्याप्त दस्तावेजों के आधार पर प्रमाण पत्र जारी हो जाने से विवाद की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.