गंगापार, अप्रैल 5 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने देवनहरी में रविवार को चौपाल लगाया। चौपाल की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा सदस्य एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती के उपलक्ष्य मे उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अशफाक अहमद ने कहा कि बाबूजी का विचार सामाजिक न्याय, समता और दलितों/शोषितों के सशक्तीकरण पर केंद्रित था। वे जाति-आधारित भेदभाव के कट्टर विरोधी थे, लोकतंत्र में अटूट विश्वास रखते थे, और उन्होंने देश को खाद्यान्न व सुरक्षा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया। कहा कि बाबू जगजीवन राम श्रम मंत्री रहते हुए संगठित और असंगठित मजदूरों के हित में कई कानून बनाए। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कुकिंग गैस की बढ़ती कीमतो...