जाति आधारित आरक्षण को समाप्त करने को लेकर सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार ने शनिवार को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संयुक्त रूप से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र मधुबनी व संगठन मंत्री संजय शुक्ला की अगुवाई मे सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मौजूदा समय में जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था से संविधान में समान अवसर के सिद्धांत की अवहेलना हो रही है। ज्ञापन में कहा है कि योग्यता आधारित व्यवस्था के जरिए समान अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। वहीं ज्ञापन में इन मांगों को लेकर केंद्र सरकार से उच्चस्तरीय राष्ट्रीय आयोग का गठन किए जाने व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रभावी सहायता योजनाओं के संचालन की मांग भी उठायी गई है। इस मौके पर मण्डन मिश्र, अनुज शुक्ला, अवधेश शुक्ला, आलोक मिश्र, राजकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.