अमरोहा, मई 21 -- मंडी धनौरा। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे युवक के साथ अभद्रता व जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव गादीखेड़ा निवासी देशराज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार को वह सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायत के सिलसिले में गया था। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया। विरोध जताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने मामले में आरोपी चमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...