बरेली, मार्च 22 -- जातिसूचक टिप्पणी कर छात्र की पिटाई, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया वायरल, छह साथियों पर repprt बरेली, मुख्य संवाददाता। बारादरी क्षेत्र में कक्षा 11 के एक छात्र के साथ जातिसूचक टिप्पणी करते हुए साथी छात्रों ने मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर छह आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जोगी नवादा निवासी छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक वसुवरल विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को विद्यालय के ही छह छात्रों ने खुशी स्वीट्स के सामने उनके पुत्र को रोक लिया और उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। म...