फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- शमसाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला मुबारक निवासी भैयालाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 जून को मोहल्ले के ही पप्पू और नेकसेलाल ने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...