प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर गांव निवासी 24 वर्षीय एक युवक कॉमेडी रील बनाता है। कामेडियन युवक के नाम से बनाई गई रील में जाति विशेष के शब्द को अपमानित करते हुए दिखाया गया, जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जातिगत रील बनाने को लेकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले में युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...