गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिश्र बाजार चौक से आमघाट गांधी पार्क तक साम्प्रदायिक सद्भाव मार्च निकाला। मार्च के बाद गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने जाति, धर्म और समुदाय की दीवारों को तोड़कर लोगों को एकजुट किया। इसी एकता ने आजादी के संघर्ष को व्यापक और मजबूत बनाया। वर्तमान समय में देश में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देकर सामाजिक सद्भाव को कमजोर किया जा रहा है।उन्होने चुनाव व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सीपीआई ने साकची में मनाई गांधी जयंती, सत्य-अहिंसा के रास्ते पर चलने का आह्वा...