मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर। शहर की आदर्श कालोनी स्थित बुआ की धर्मशाला में जाट समाज महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में महासभा के संरक्षण मंडल और पदाधिकारियों की उपस्थिति में नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षण मंडल के अध्यक्ष कुंवर विजय राज सिंह ने की। उन्होंने विधिवत रूप से नई गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महासचिव संतोष कुमार वर्मा, सचिव हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह और उप कोषाध्यक्ष महकार सिंह समेत पूरी कार्यकारिणी शामिल रही। यह भी पढ़ें- पं. श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर व्यापारियो...