रुडकी, फरवरी 28 -- रुड़की। नंद विहार कॉलोनी में जाट समाज की ओर से शनिवार को आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और सामाजिक संदेशों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को ऐसे संस्कार दिए जाएं, जिससे वे समाज हित में कार्य करते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत समाज की नींव अच्छे संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों पर टिकी होती है। कहा कि सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना ही सच्ची सामाजिक प्रगति है। उन्होंने दहेज प्रथा, नशाखोरी और अन्य कुरीतियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.