हापुड़, दिसम्बर 14 -- नगर में रविवार को जाट सभा की मासिक बैठक का आयोजन अजीत चौधरी के निवास पर की गई। बैठक नवदीप चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया। अजीत चौधरी ने कहा कि बैठक में समाज से जुड़े कई गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिनमें मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक, समाज में लड़कों और लड़कियों के विवाह से संबंधित जागरूकता, गरीब बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, जाट सभा के अंतर्गत पुस्तकालय व ट्यूशन सुविधाएं शुरू करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर डॉक्टर योगेंद्र पाल सिंह, विकास चौधरी, बिजेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह, चमन सिंह सिरोही, सचिन बाना, सतेंद्र, केपी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...