बरेली, अक्टूबर 24 -- जाट रेजिमेंटल सेंटर ने भारतीय सेना के सभी इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटरों को पीछे छोड़ते हुए वर्ष-2026 का सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ, हरित एवं सतत सेंटर का खिताब अपने नाम किया है। नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में गुरुवार को आयोजित समारोह में सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने जाट रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर हरजीत प्रीत पाल सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। यह उपलब्धि स्वच्छता, सुव्यवस्थित परिसर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सेंटर की प्रतिबद्धता की बड़ी पहचान है। जाट सेंटर ने इन क्षेत्रों में अपनाए जा रहे मानकों पर खरा उतरते हुए देशभर में पहला स्थान हासिल किया। कमांडेंट ब्रिगेडियर हरजीत प्रीत पाल सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार सेंटर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही यह स्वच्छता और हरियाली को संस्थागत कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने की...