मेरठ, अगस्त 25 -- जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की सरगर्मी तेज हो गई है। वेदव्यासपुरी स्थित नीलकंठ हाउस में रविवार को राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के कैंप कार्यालय पर देशभर के 15 जाट संगठनों की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग को लेकर 12 अक्तूबर को दिल्ली में प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता हरवीर सिंह सुमन व संचालन गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने किया। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने प्रतिनिधियों को 12 अक्तूबर को प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के समाधि स्थल किसान घाट से श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शांतिपूर्ण पैदल मार्च संसद भवन की ओर निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- आगामी 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के जानापाव में राष्ट्रीय महा...