फरीदाबाद, मई 21 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। बल्लभगढ़ के जाजरू गांव में पंचायत स्तर पर सरपंच और पंचों के बीच विवाद गहरा गया है। गांव के 8 पंचों ने सरपंच के कार्यशैली से नाराज होकर बल्लभगढ़ स्थित बीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर अपने इस्तीफे लिखित रूप से जमा करा दिए। पंचों ने आरोप लगाया कि उन्हें गांव में होने वाले विकास कार्यों और पंचायत बैठकों की जानकारी नहीं दी जाती तथा लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। करीब एक साल से बैठकों में नहीं बुलाने का आरोप यह भी पढ़ें- चितरपुर के प्रभारी बीडीओ पर पंसस सदस्यों का आरोप, डीसी से की कार्रवाई की मांगपंचों का आरोप पंचों का कहना है कि पिछले करीब एक वर्ष से उन्हें कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल नहीं किया गया। उनका आरोप है कि गांव में सड़क, नाली और अन्य विकास कार्य शुरू किए जाते हैं, लेकिन उनसे कोई राय नहीं ली जाती और ...