पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाने का सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, थाना भोजनालय, कर्मचारी बैरक आदि की स्थिति जांची। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी, और उन्हें त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस जनता से नरमी, अपराधियो से रहे सख्त :एसपी यह भी पढ़ें- थाने पर नामित अधिकारी विचाराधीन केस में कराएंगे प्रभावी पैरवी यह भी पढ़ें- गोविंदपुर के पुराना थाना भवन को किया जाएगा ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...