कानपुर, नवम्बर 30 -- चकेरी। जाजमऊ में रविवार की देर शाम एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली कि तिवारीपुर स्थित कूड़ाघर के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पुलिस पहुंची और कांशीराम अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...