कानपुर, फरवरी 27 -- चकेरी। जाजमऊ में शुक्रवार दोपहर बैक करने के दौरान मौरंग लदे ट्रक का पिछला पहिया फुटपाथ में धंस गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं ट्रक के पलटने से टेनरी समेत जलनिगम की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में ट्रक चालक और खलासी चुटहिल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाया। घाटमपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ट्रक चालक हैं। उनके अनुसार शुक्रवार दोपहर को वह घाटमपुर से खलासी देवेंद्र सिंह के साथ ट्रक में मौरंग लेकर वाजिदपुर आए थे। लेकिन, रास्ता भटकने के चलते वे ट्रीटमेंट प्लांट के पास ट्रक को बैक कर रहे थे। तभी ट्रक का पिछला पहिया धंसे फुटपाथ में फंस गया। जिसके बाद मौरंग के लोड होने से फुटपाथ और धंस गया और ट्रक पलट गया। वहीं ट्रक की चपेट में जल निगम और एक टेनरी की दीवार आ गईं। फिर ट्रैक्टर की मदद से ट्रक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.