कानपुर, मई 8 -- चकेरी। जाजमऊ फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे उसके पीछे चल रहा दूसरा मौरंग लदा डंपर टकरा गया। वहीं, उसके पीछे चल रहा एक और कंटेनर मौरंग लदे डंपर में जा घुसा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के चालक घायल हो गए। वहीं हादसे से फ्लाईओवर पर यातायात बाधित हो गया, वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। साथ ही क्रेन से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। भोगनीपुर निवासी डंपर चालक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि वह गुरुवार देर रात को घाटमपुर से लखनऊ मौरंग लेकर जा रहे थे। तभी जाजमऊ फ्लाईओवर पर आगे चल रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी इससे उनका वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। वही आगे वाला डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उसी के...