कानपुर, फरवरी 3 -- चकेरी। जाजमऊ फ्लाईओवर पर मंगलवार तड़के एक ट्रक आगे चल रहे एक अन्य ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे चालक व खलासी केबिन के क्षतिग्रस्त होने से उसमें फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एमडीआरवी वाहन की सहायता से केबिन को कटाकर दोनों को बाहर निकला और उन्हें कांशीराम अस्पताल उपचार के लिए भेजा। घाटमपुर निवासी चालक कमलेश कुमार और खलासी मंचू ने बताया कि मंगलवार को तड़के वह घाटमपुर से ट्रक में दाल लादकर लखनऊ जा रहे थे। तभी जाजमऊ जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मौरंग लदे ट्रक से टकरा गया। इससे कमलेश के ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दोनों घायल अवस्था में केबिन में फंस गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और दकमल कर्मियों ने एमडीआरवी वाहन के कटिंग टूल सहायता से चालक कमलेश और परिचालक मंचू को सुरक्षित बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.