जाजमऊ पुल की मरम्मत से जाम, सरैया क्रॉसिंग पर भी राहगीर परेशान
उन्नाव, जुलाई 11 -- शुक्लागंज, संवाददाता। शनिवार को एनएचआई की ओर से पुराने जाजमऊ पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू होने से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पुल पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को एक-एक कर निकालने का प्रयास किया, लेकिन मरम्मत कार्य के चलते आवाजाही धीमी रही।शाम करीब 6 बजे त्रिभुवन खेड़ा पुलिया के पास लखनऊ से कानपुर जा रहे एक ट्रक के खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को सड़क किनारे कराया और गाड़ियों को निकलवाया, लेकिन इस दौरान काफी देर तक यातायात ठप रहा। यह भी पढ़ें- Orai News: यमुना पुल पर भीषण जाम, कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतारें वहीं, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर भी शनिवार को जाम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.