कानपुर, जनवरी 28 -- मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडल के सभी जनपदों में संचालित विकास परियोजनाएं शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण की जाएं। कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। आयुक्त शिविर कार्यालय सभागार में देर शाम मंडलायुक्त ने सभी जनपदों को विकसित भारत-जीरामजी अधिनियम-2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने और हरे चारे की नियमित उपलब्धता के लिए एमओयू किए जाने के निर्देश दिए गए। कानपुर देहात के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुधन पोर्टल पर कम टीकाकरण पंजीकरण और कृत्रिम गर्भाधान की कमजोर स्थिति में सुधार के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश रानी...