कानपुर, जनवरी 8 -- - परिजनों ने टेनरी संचालक का घर घेरकर मांगा मुआवजा चकेरी। जाजमऊ की टेनरी में बुधवार को ढोल में काम करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मजदूर बेहोश हो गया। आनन-फानन टेनरी प्रबंधन ने उसे रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने टेनरी संचालक के घर का घेरावकर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महाराजपुर के विजय नगर इलाके के निवासी 37 वर्षीय शिव कुमार जाजमऊ के संजय नगर स्थित हुमेरा टेनरी में मजदूर थे। परिवार में पत्नी साधना और चार बेटे हैं। शिव कुमार के ससुर शुक्लागंज निवासी शिवभक्त ने बताया कि बुधवार को दामाद टेनरी में काम कर रहे थे। चमड़े का ढोल चलाने के दौरान उससे गैस का रिसाव हुआ। इससे शिव कुमार बेहोश हो गए। टेनरी प्रबंधन ने उन्हें रीजेंसी अस्...