अल्मोड़ा, सितम्बर 24 -- अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बंदरों की दहशत चरम पर करेंगे। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं पर बंदरों के झपटने और काटने की घटनाओं से यात्रियों में भारी भय का माहौल है। स्थानीय पुजारियों और दुकानदारों ने वन विभाग व मंदिर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। महामंडलेश्वर और मुख्य पुजारी जागेश्वर धाम ने बताया कि पिछले कई महीनों से बंदरों का जमावड़ा लगा हुआ है। विशेषकर प्रसाद लेकर मंदिर की ओर जाने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को बंदर अपना निशाना बना रहे हैं। कई बार बंदर श्रद्धालुओं के हाथ से जबरन प्रसाद छीन लेते हैं और उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। इससे धाम की पवित्रता और शांति दोनों ही भंग हो रही है। कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की ...