गया, अप्रैल 28 -- स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व एमएलए, एमएलसी, शायर व पत्रकार स्व. जगदीश प्रसाद 'खलिश' की पुण्यतिथि स्मरण दिवस मंगलवार को मनाया गया। जागेश्वर प्रसाद 'खलिश' समिति की ओर से शहर के गेवाल बिगहा स्थित खलिश पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने स्व. 'खलिश' जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। स्थानीय लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी शायरी को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ. प्रेम कुमार जी ने 'खलिश' जी के जीवन को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया गया तथा उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापना के साथ पार्क के सौंदर्गीकरण की भी घोषणा की गई। आयोजन में इंदिरा सिन्हा, दीपा सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, संजय जुमआर, पप्पू सिंह, डा.शब्बीर...