अल्मोड़ा, जून 24 -- अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम परिसर में कुछ श्रद्धालुओं के बीच आपसी विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला श्रद्धालु अन्य भक्तों के साथ बुरी तरह उलझती और हाथापाई पर उतारू होती दिखाई दे रही है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के मुताबिक धाम में दर्शन के दौरान किसी बात को लेकर दूसरे राज्य से आए एक दंपति और अन्य श्रद्धालुओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला श्रद्धालु अपना आपा खो बैठी और दूसरे पक्ष के साथ धक्का-मुक्की करने लगी। इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण मंदिर परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और दर्शन करने आए अन्य लोग सहम गए। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद स्था...