अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा।श्रावणी मेले में जागेश्वर धाम में बाबा के दर्शन को आए श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को धौलादेवी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो गंभीर को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जागेश्वर नैनी सड़क पर जाख गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सोमवार को चमुवा गांव से छह लोग बाबा के दर्शन को जागेश्वर धाम आए थे। वापसी के दौरान जाख गांव के समीप चालक सचिन बोरा ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। एकाएक वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चालक के अलावा शांति देवी, काजल कार्की, बिपिन सिंह, अजय, अंकित, शुभम घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों का रेस्क्यू किया। घायलों को उपचार...