चाईबासा, दिसम्बर 10 -- चाईबासा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा के द्वारा ठंड के बढ़ते मौसम को देखकर गरम खाना और गर्म कपड़ों को बांटने का कार्यक्रम निरंतर जारी है। अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते ठंड के मद्देनजर जागृति शाखा के द्वारा यह कार्यक्रम निरंतर किया जा रहा है। क्लब के सदस्य रात्रि भ्रमण के दौरान ऐसे परिवार या व्यक्ति का पता लगाकर उनको गर्म कपड़े कंबल और गर्म खाने उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में सड़कों पर सफाई करने वाले मजदूरों को गर्म कपड़े, कंबल और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सचिव रिंकी अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिल रहा है आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शिल्पा पीरोजीवाल सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.