गया, जून 17 -- जिले में जागृति योजना का बीडीओ और बीपीआरओ प्रचार-प्रसार करेंगे। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जागृति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने निर्देश जारी किया है। यह निर्देश प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मलिक के मार्गदर्शन व सचिव अरविंद कुमार दास के नेतृत्व में जारी किया गया है। निर्देश के अनुसार गुरुवार से 20 जून तक अनुमंडल पदाधिकारी परिसर शेरघाटी स्थित सुविधा केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकार, संरक्षण, कल्याण व गरिमा से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- जागृति योजना का बीडीओ और बीपीआरओ करेंगे प्रचार-प्रसार सचिव ने अधिकारियों को अपने-...