नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- दिल्ली में गौशाला और एनिमल शेल्टर बना रहीं जागृति मिश्रा के मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) विकास कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। यह एक्शन जागृति मिश्रा के शेल्टर को कथित तौर पर गिराने को लेकर हुआ है। जागृति मिश्रा ने आरोप लगाए हैं कि बिना किसी कानूनी नोटिस के अचानक यह कार्रवाई की गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को जागृति मिश्रा से मुलाकात की थी। इस दौरान हर संभव मदद का भरोसा दिया था और साथ ही जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त ऐक्शान लेने का आश्वासन दिया था। सीएम की मुलाकात के अगले ही दिन जूनियर इंजीनियर पर गाज गिरी है। सीएम ने जागृति मिश्रा से बातचीत करने के बाद उन्हें आश्वासन दिया था। We have taken all necessary action to ensure that animal welfare activist Jagriti...