जागृति की मौत से वकीलों में आक्रोश
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। गत दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवा अधिवक्ता जागृति शुक्ला की सोमवार सुबह लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान मौत की खबर आते ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों में आक्रोश फैल गया। दोपहर बाद उन्होंने न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लेते हुए आम सभा की आपात बैठक बुला ली। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया पुलिस जागृति शुक्ला के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोपी स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों और जागृति को टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को अविलंब गिरफ्तार करें। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इसके लिए 24 घंटों की मोहलत दी है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में साथी की मौत पर वकीलों ने काम रोका, पुलिस ने डॉक्टरों को उठाया तो अस्पताल में इलाज बंद इसके बाद अधिवक्ता कड़े कदम उठाएंगे। अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.