जागरूक युवा ही समाज में ला सकते हैं सकारात्मक बदलाव
वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जागरूक युवा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। वे महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए संवेदनशील वातावरण भी तैयार कर सकते हैं। यह बातें सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रश्मि दुबे ने कहीं। वह शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल स्थित सेंटर में आयोजित 'युवा संवाद: महिला अधिकार, सुरक्षा और सम्मान' विषयक जागरूकता कार्यशाला में मुख्य वक्ता थीं।बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह ने बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध तथा बच्चों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा में युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. शरद कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज की आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.