नवादा, जून 27 -- भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 17 से 26 जून तक जिले में नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका समापन शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आई छात्राओं को सम्मानित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता एवं सहभागिता से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज व सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए लिया गया सामूहिक संकल्पप्रतियोगिताएँ और पुरस्कार जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतिम दिन शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स...