कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को माइक्रोवायलॉजी, फार्माकोलॉजी एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा एचआईवी/एड्स विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना, युवाओं एवं आमजन को इसके संक्रमण, रोकथाम, जांच एवं उपचार के संबंध में वैज्ञानिक एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराना तथा सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना रहा। जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानचार्य प्रो. डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में कहा कि एचआईवी/एड्स को जागरूकता, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती एवं एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र शिवांश सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.