बक्सर, मार्च 11 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। डुमरांव प्रखंड के अरियांव गांव में महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यक्रम हुआ। इसके अंतर्गत बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न जैसी कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित महिला व पुरुषों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि जागरूकता से अत्याचार पर रोक लगाई जा सकती है। साथ ही साथ महिला एवं बाल विकास निगम के मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जिसमें मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं 112 आपातकालीन नम्बर, महिला पुनर्वास कोष, कौशल विकास आदि शामिल रहा। चाइल्ड हेल्प लाइन के विषय में बताया गया कि यदि कोई बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया है। किस...