बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी। तहसील रामनगर के ग्राम चैनपुरवा व कजियापुर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उज्ज्वल उपाध्याय ने की। इस मौके पर नशीली दवाओं के दुरूपयोग से बारे में ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त अवैध तस्करी के बारे भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रिया-कलापों एवं मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आनन्द कुमार, मो. यह भी पढ़ें- नशा मुक्त समाज का निर्माण करना जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य : डालसा सचिव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...