बगहा, मई 17 -- नरकटियागंज,हिसं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर नरकटियागंज जंक्शन समेत सर्कुलेटिंग एरिया में विशेष जनजागरूकता व स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 05 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वच्छ, हरित एवं सतत स्वच्छ रेल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक मो कलीम व सी एच आई आनंद कुमार ने बताया कि स्वच्छता अभियान में वृक्षारोपण, प्लास्टिक अपशिष्ट में कमी, जल संरक्षण, कचरा पृथक्करण, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम तथा सतत विकास से जुड़ी अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसमें आम जनमानस के साथ साथ रेल कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।अभियान यह भी पढ़ें- ट्रेन के क्रू मेंबर्स को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक की सफलता के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अधिकारियों एवं कर्म...