जहानाबाद, जनवरी 22 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड में जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। यह वॉकथॉन गांधी इंटर उच्च विद्यालय श्री कृष्णाश्रम सिकरिया से मान्देबिगहा पंचायत भवन तक आयोजित की गई। वॉकथॉन में जिला अंतर्गत मध्य विद्यालय इस्माइलपुर, उच्च विद्यालय भेवड़, मध्य विद्यालय सिकरिया तथा मध्य विद्यालय मनियारी की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मध्य विद्यालय मनियारी की छात्राओं द्वारा ऋध्विक योग की भव्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें रौशनी कुमारी, खुशबू कुमारी, शिवानी कुमारी, सलोनी कुमारी, गौरी कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अतिरिक्त, विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण की गई तथा परिवार एवं पड़ो...