शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। ब्लॉक पुवायां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवा में बुधवार को सत्र के पहले दिन "स्कूल चलो अभियान" के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।वहीं दूसरे स्कूलों में भी बच्चों का स्वागत किया गया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। बच्चों ने "सब पढ़ें, सब बढ़ें" और "शिक्षा है अनमोल" जैसे नारे लगाते हुए आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्कूल पहुंची। प्रधानाध्यापिका पल्लवी ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान शंभू सिंह, शबीह फातमा, पारुल और प्रतिभा ने भी बच...