बेगुसराय, सितम्बर 8 -- भगवानपुर। कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज चंदौर, भगवानपुर में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉ. राजीव रॉय के नेतृत्व में निकाली गई रैली क्षेत्र में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जिसके बल पर आप अपने राष्ट्र को विकासशील से विकसित बना सकते है। इस वर्ष की थीम है " लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता"। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में साक्षरता के प्रति जागरूक करना है। अज्ञानता देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है परंतु साक्षरता प्रगति के पथ को प्रशस्त करता है । यह भी पढ़ें- कंपोजिट स्कूल रक्सवारा से निकाली गई साक्षरता रैली भारत की वर्तमान साक्षरता दर- 74% है । पुरुष साक्षरता दर- 82% एवं महिला साक्षरता दर 65% है । न्यूनतम साक्...