हल्द्वानी, नवम्बर 20 -- रामनगर। ग्रीनफील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रबन्ध निदेशक शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि इस प्रेरणादायी रैली में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह, उमंग और जिम्मेदारी की भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कनिष्ठ उप प्रमुख मीना रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह रावत, प्रधान ममता सनवाल, प्रकाश चंद्र मठपाल, विद्यालय के निदेशक गौरव रावत, प्रधानाचार्य कंचन बिष्ट, लक्ष्मी लखचोरा, सत्य पटवाल, शशि पटवाल, गगनदीप सिंह, रतन सिंह रावत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...