दरभंगा, मई 2 -- लहेरियासराय। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता सह आगामी नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ेलकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। रथ को डीजे श्री शर्मा सहित सचिव आरती कुमारी व जिला बार एसोसिएशन के सचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार व लोगों को जागरूक करेगा। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी व न्यायालय कर्मी भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गांवों की ओर प्रचार रथ रवाना, 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत यह भी पढ़ें- 90 दिनी विधिक जागरूकता अभियान को लेकर पीडीजे के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...