कटिहार, मई 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए श्रम संसाधन विभाग ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा सहायता देने की व्यवस्था की है। बिहार जनशताब्दी योजना के तहत इंटर से लेकर तकनीकी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति और नामांकन शुल्क सहायता दी जाती है। बावजूद इसके जानकारी के अभाव में जिले के अधिकांश पात्र छात्र इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जागरूकता की कमी से श्रमिकों के बच्चे खो रहे शिक्षा का सहाराश्रम विभाग का उद्देश्य श्रम विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत आईटीआई में अध्ययनरत छात्रों को प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये और सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में ...