पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त पाकुड़ मेघा भारद्वाज के आदेशानुसार व जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ मुजाहिद अंसारी के निर्देश पर जिला पाकुड़ के सभी विद्यालयों में प्रति सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम कराने के तहत गुरूवार को पाकुड़ थाना अंतर्गत रानी ज्योतिर्मय हाई स्कूल पाकुड़ के कक्षा 09 व 10 के सभी विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के सभी जरुरी नियमों के बारे मे विस्तार से बताते हुए एवं सरकार द्वारा चलाए जाने वाले सड़क दुर्घटना से सम्बंधित मुआवजा स्कीम एवं अन्य के बारे में जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि तेज रफ्तार से अपने वाहन का परिचालन न करें, किसी भी नशीली पदार्थ का सेवन न करें, हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस, हिट एंड रन, गुड समेरिटन, रोड सिंजेज एवं अन्य के बारे में भी बताया ...