रामपुर, जनवरी 8 -- तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान द्वारा जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। युवाओं को नशे से दूर रखने, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, गंभीर बीमारियों, आर्थिक क्षति तथा समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। डॉ. शहजाद हसन खान ने नशे से पीड़ित व्यक्तियों के समुचित उपचार, परामर्श तथा उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन और उपचार से नशे की लत से बाहर निकला जा सकता है। यह जागरूकता कार्यक्रम स्वार ब्लॉक के ग्राम दूंदावाला, ग्राम छपरा एवं जिला अस्पताल में आयोजित किए गए जिनमें स्थानीय ...