पलामू, मई 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाते हुए शनिवार को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता अभियान और रैली का आयोजन किया गया। मेदिनीनगर सदर सीएचसी से प्रारंभ हुई रैली सद्दीक चौक होते पुनः सीएचसी परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को आसपास सफाई रखना, पानी जमा न होने देना आदि नारे लगाए गए। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने इस मौके पर जिलेवासियों से अपील की कि घर के आसपास पानी जमा न होने दे, रात को मच्छरदानी में सोए, गंदगी को दूर रखने में मददगार बनें। बीमार होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचकर जांच कराए और डॉक्टरों के निर्देश का पालन करें। यह भी पढ़ें- अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दे :-सिविल सर्जन हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके रवि ने बताया...