बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच। ज्ञान भारती राष्ट्र सेविका समिति अवध प्रान्त एवं गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में निर्मात्री : नारी टू नारायणी जागरूकता एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। जागरुकता एवं परिचर्चा का शुभारम्भ सुधा टेकडीवाल ने किया। उन्होंने थीम संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल एवं वर्तमान काल तक की स्त्रियों के साहस शौर्य, संघर्ष सफलता के विषय में सभी को जागरूक किया। सुनीता , प्रमिता सिंह अधिशासी अधिकारी,डॉ. राजुल सिंह, डॉ. संगीता मेहता आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...