भागलपुर, अगस्त 10 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की बाराहाट पंचायत में बालिका शिक्षा एवं प्रगति कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बताया गया कि 14 से 29 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार किया जाना है। कार्यक्रम में प्रेरक सबीहा नाज, समीरा खातून, ग्राम साथी प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश सिंह, देवम लोहार आदि मौजूद थे। इससे पूर्व जीविका दीदी अधिकार केंद्र पीरपैंती में इन चयनित प्रेरकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। यह भी पढ़ें- पीयर्स लर्निंग एवं प्रोजक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के क्रियान्वयन को ले हुई बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...